कुछ घटनाएं चमत्कार से कम नहीं लगतीं। ऐसा ही कुछ एक व्यक्ति के साथ हुआ, जो एक पुराने कागज के टुकड़े की बदौलत रातोंरात करोड़पति बन गया। लगभग सभी के घरों में कागज के छोटे-छोटे टुकड़े बिखरे पड़े होते हैं, कभी बिस्तर के नीचे, कभी सोफे के नीचे, या यहां तक कि पूरे घर में कचरे के रूप में भी दिखाई देते हैं। हालांकि, ऐसा बहुत कम होता है कि कागज का एक बेकार सा टुकड़ा किसी की जिंदगी बदल दे। ऐसा ही कुछ एक व्यक्ति के साथ हुआ, जिसके घर में 'कचरे' का एक ऐसा टुकड़ा मिला, जिसने उसे दौलतमंद बना दिया।
