Get App

कमरे में गर्मी और सर्दी साथ-साथ! AC लगाने के इस अजब तरीके ने लोगों को कर दिया हैरान

सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में बताया गया कि एक व्यक्ति ने 35,000 रुपये खर्च करके नया एसी लगवाया, लेकिन कमरा ठंडा नहीं हो रहा था। जब उसने अपनी दोस्त को एसी की तस्वीर भेजी तो एसी के ठंडा नहीं करने की अनोखी वजह का पता चला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 12:36 AM
कमरे में गर्मी और सर्दी साथ-साथ! AC लगाने के इस अजब तरीके ने लोगों को कर दिया हैरान
इस मजेदार कहानी की शुरुआत तब हुई जब एक महिला को उसके दोस्त का घबराया हुआ फोन आया

Viral Video: एयर कंडीशनर का इस्तेमाल आमतौर पर गर्मी से राहत पाने और कमरे को ठंडा रखने के लिए किया जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस पोस्ट को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक व्यक्ति ने अपने घर में नया एसी लगवाया, लेकिन उसे लगाने में ऐसी गलती कर दी कि कमरा ठंडा होने के बजाय और समस्या और बढ़ गई। इसी वजह से ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

इस मजेदार कहानी की शुरुआत तब हुई जब एक महिला को उसके दोस्त का घबराया हुआ फोन आया। उसने बताया कि उसने करीब 35,000 रुपये खर्च करके नया एसी लगवाया है, लेकिन काफी देर तक चलाने के बाद भी कमरा ठंडा नहीं हो रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान था। वहीं ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

एक्स पर साझा की गई अपनी पोस्ट में महिला ने लिखा, “मेरे दोस्त ने 35,000 रुपये खर्च करके नया एसी खरीदा था। कुछ समय बाद उसने मुझे फोन किया और कहा, ‘यार, एसी तो चल रहा है, लेकिन कमरा बिल्कुल भी ठंडा नहीं हो रहा।’ मैंने उससे कहा, ‘ठीक है, पहले इसकी एक तस्वीर भेजो।’ जैसे ही उसने फोटो भेजी और मैंने उसे देखा, मेरी हंसी नहीं रुकी।” तस्वीर में एसी तो सही लगा था, लेकिन उसकी आउटडोर यूनिट भी कमरे के अंदर ही रख दी गई थी। यही वजह थी कि गर्म हवा बाहर नहीं निकल पा रही थी और एसी कमरा ठंडा नहीं कर रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें