Video Viral: शादी में युवक ने बच्चे के प्लेट से उठाया रसगुल्ला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Video Viral: शादी में एक बच्चे की प्लेट से बिना पूछे रसगुल्ला लेने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है। बच्चे के रोने पर लोग इमोशनल हो गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 5:59 PM
Story continues below Advertisement
वायरल हो रहे वीडियो में एक शादी में एक युवक मजाक में बच्चे की थाली से रसगुल्ला ले लेता है

शादी में हुई छोटी-सी घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक मासूम बच्चे के साथ हुई इस बात को देखकर लोग काफी इमोशनल हो गए हैं। दरअसल, एक बच्चे की प्लेट में रखा रसगुल्ला किसी आदमी ने बिना पूछे उठा लिया और उसे खा लिया। बच्चा यह देखकर हैरान रह गया और उसे बहुत बुरा लगा और वह रोने लगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ लोगों को मजेदार लगा तो वहीं लेकिन कई लोगों को ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शादी में एक युवक मजाक में बच्चे की थाली से रसगुल्ला ले लेता है। बच्चा ये देखकर काफी इमोशनल हो जाता है। वहीं आसपास के लोग उस पर हंस रहे थे। आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उस आदमी को रोकने की कोशिश नहीं की और न ही यह बताया कि बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार करना गलत है। कई लोगों ने बड़ों की आलोचना की। वहीं जब बच्चे की आंखों में आंसू आए, तो हर किसी को उसके लिए बुरा लगा। उसके चेहरे पर हैरानी और दुख साफ दिखाई दे रहा था, जैसे वह बिना कुछ कहे बहुत कुछ बयां कर रहा हो।


 

लोगों ने किया कमेंट

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने रसगुल्ला लेने वाले आदमी पर गुस्सा जताया और वहां मौजूद लोगों की भी आलोचना की, जो बच्चे का साथ देने के बजाय हंस रहे थे। एक यूजर ने लिखा, “वह रसगुल्ले के लिए नहीं रो रहा है, बल्कि इसलिए रो रहा है क्योंकि बड़े लोग उसका वीडियो बना रहे हैं और उसका मजाक उड़ा रहे हैं।” दूसरे यूजर ने कहा, “इसमें कुछ भी मजेदार नहीं है, बड़े लोग ही यहां नासमझी दिखा रहे हैं।” एक और यूजर ने कहा, “वहां मौजूद सभी बड़ों ने उस छोटे बच्चे को निराश किया, लेकिन उन्हें इसका एहसास भी नहीं है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।