Get App

मार्को रुबियो की इस तस्वीर पर ईरान ने ईरानी सभ्यता याद दिलाई! ताजमहल और मुमताज का पर्शियन कनेक्शन क्या है?

ताजमहल को मुगल वास्तुकला का बेहतरीन शाहकार माना जाता है। यह अद्भुत कृति पर्शियन (ईरानी), इस्लामिक, भारतीय और मध्य एशियाई शैलियों का एक अद्भुत मिश्रण है। इसमें पर्शियन प्रभाव सबसे ज्यादा दिखाई देता है। इसे बनाने में 20000 से अधिक कारीगरों और मजदूरों ने काम किया था। इसका निर्माण 1632 से शुरू होकर 1648-1653 के बीच पूरा हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2026 पर 6:47 PM
मार्को रुबियो की इस तस्वीर पर ईरान ने ईरानी सभ्यता याद दिलाई! ताजमहल और मुमताज का पर्शियन कनेक्शन क्या है?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी पत्नी के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंचे

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी पत्नी के साथ आगरा के मशहूर और दुनिया के अजूबों में शामिल ताजमहल के सामने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर क्या खिंचवाई ईरान को मानो मौका मिल गया। इस खूबसूरत तस्वीर को लेकर ईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री और अमेरिका पर एक बेहद तीखा और कूटनीतिक तंज कसा है। हैदराबाद में स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल से इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। ईरान ने इस पोस्ट के जरिए अमेरिकी सरकार की नीतियों को आईना दिखाते हुए ताजमहल और मुमताज महल का पर्शियन (ईरानी) कनेक्शन याद दिलाया है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला और ताजमहल का वो इतिहास, जिसे लेकर ईरान ने अमेरिका को घेरा है।

ईरान के हैदराबाद वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर मार्को रुबियो की फोटो पर तंज कसते हुए लिखा कि- अगर रुबियो को इतिहास या आर्किटेक्चर की थोड़ी भी समझ होती तो वे यहां तस्वीर के लिए पोज नहीं देते। यह स्मारक एक मुगल सम्राट की ईरानी पत्नी के प्यार में बनवाया गया था, जिसे ईरान के प्रतिभाशाली आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया था, जबकि उनकी (रुबियो की) सरकार आज ईरानी सभ्यता को मिटाने की धमकी देती है और दूसरी सभ्यताओं का अपमान करती है। आपको बता दें कि ईरान का यह कड़ा बयान मौजूदा समय में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भारी जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच आया है।

आप इस एक्स पोस्ट को यहां नीचे देख सकते हैं।

If Rubio knew the history or architecture, he wouldn't have posed for a picture here. This monument was built out for the love of emperor's Iranian wife, crafted by the genius of Iranian architects — meanwhile his government today threatens to wipe out Iranian civilization,… pic.twitter.com/zi4CNU3u7U

सब समाचार

+ और भी पढ़ें