Get App

25 लाख का छोड़ा जॉब, चुना इस बिजनेस का रास्ता...आज हर महीने कमा रहे लाखों

सचन ने बताया कि काफी सोच-विचार के बाद उनके भाई ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने एक नया रास्ता चुना और ओला कैब सेवा से जुड़कर ड्राइवर के रूप में काम शुरू कर दिया। यह फैसला कई लोगों को हैरान करने वाला लग सकता है, क्योंकि आमतौर पर लोग ऐसी उच्च वेतन वाली नौकरी पाने का सपना देखते हैं। लेकिन उनके भाई ने अपनी पसंद और सोच के अनुसार आगे बढ़ने का फैसला किया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2026 पर 5:19 PM
25 लाख का छोड़ा जॉब, चुना इस बिजनेस का रास्ता...आज हर महीने कमा रहे लाखों
आज के समय में, जहां अच्छी नौकरी और अच्छी सैलरी पैकेज को सफलता का पैमाना माना जाता है।

आज के समय में, जहां अच्छी नौकरी और अच्छी सैलरी पैकेज को सफलता का पैमाना माना जाता है। अच्छी सैलरी पैकेज वाली कॉर्पोरेट नौकरी पाने की लोगों की चाहत होती है। पर कई लोग इसे अपने करियर के लिए जोखिम भी लेने से नहीं पीछे हटते वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक यूज़र ने बताया कि उसके एमबीए पास भाई ने सालाना 25 लाख रुपये के पैकेज वाली कॉर्पोरेट नौकरी को ठुकरा दिया और ओला कैब का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया।

यूजर के मुताबिक, उसके भाई ने नौकरी छोड़कर कैब कारोबार में कदम रखा और आज वह पांच कारों का चलवा रहे है। परिवार इस फैसले को उसकी सफलता की कहानी मान रहा है और उसके नए सफर पर गर्व कर रहा है। हालांकि, इस कहानी के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर चुना अलग रास्ता

यह स्टोरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सचन नाम के एक यूज़र ने साझा की। उन्होंने अपने भाई के उस फैसले के बारे में बताया, जिसने पारंपरिक कॉर्पोरेट करियर के बजाय एक अलग राह चुनने का निर्णय लिया। सचन के अनुसार, उनके भाई ने एक टियर-2 कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्हें सालाना 25 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला था। हालांकि, इतनी अच्छी नौकरी मिलने के बावजूद वह अपने करियर को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें