Get App

Viral Video: मैक्लॉडगंज में हर तरफ कचरे का ढेर! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, टूरिस्ट पर उठे सवाल

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के मैक्लॉडगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहाड़ी रास्तों पर प्लास्टिक की बोतलें, खाने के पैकेट और अन्य कचरा बिखरा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने पर्यटकों के गैर-जिम्मेदार व्यवहार पर नाराजगी जताई और पर्यटन स्थलों को साफ रखने की अपील की

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 18, 2026 पर 5:17 PM
Viral Video: मैक्लॉडगंज में हर तरफ कचरे का ढेर! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, टूरिस्ट पर उठे सवाल
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास स्थित मैक्लॉडगंज का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था

हिमाचल प्रदेश के मैक्लॉडगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद लोगों के सिविक सेंस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा कि लोग कई पर्यटन स्थलों पर लोग घूमने के बाद प्लास्टिक की बोतलें, खाने के पैकेट और दूसरी चीजें वहीं फेंक दिए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ी रास्ते पर जगह-जगह कचरा पड़ा दिखाई दे रहा है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को याद दिलाया है कि पर्यटन स्थलों को साफ रखना और कचरा सही जगह पर फेंकना सभी की जिम्मेदारी है।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दिख रहे नजारे देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि बार-बार जागरूक करने के बावजूद पर्यटन स्थलों पर लोग जिम्मेदारी से पेश क्यों नहीं आते। इस घटना ने एक बार फिर पर्यटकों के व्यवहार और सार्वजनिक जगहों पर नियमों का पालन करने की जरूरत को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

चारों तरफ फैला है कचरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें