Get App

Meerut Murder Case : दिल पर चाकू से तीन वार और....सौरभ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले खुलासे

मेरठ हत्याकांड में ताजा घटनाक्रम में पीड़ित सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, सौरभ पर तीन बार चाकू से वार किया और फिर चाकू को उसके दिल में घोंप गया। इसके अलावा, उसकी गर्दन और कलाई पर भी घाव पाए गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 9:05 PM
Meerut Murder Case : दिल पर चाकू से तीन वार और....सौरभ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले खुलासे
मेरठ हत्याकांड में मृतक सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

Meerut Murder Case : मेरठ के रहने वाले एक पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या ने पूरे देश को चौंका दिया है। पिछले महीने लंदन से मेरठ लौटे सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलाकर कर दी। दोनों ने सौरभ की लाश के 15 टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में भरकर सीमेंट में सील कर दिया। वहीं अब  सौरभ राजपूत हत्याकांड के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। शव पर छाती, कलाई और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।

 पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 

मेरठ हत्याकांड में मृतक सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, सौरभ पर तीन बार चाकू से वार किया और फिर चाकू को उसके दिल में घोंप गया। इसके अलावा, उसकी गर्दन और कलाई पर भी घाव पाए गए हैं। मौत से पहले मिले घावों के कारण उसकी मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सौरभ का सिर भी कटा हुआ था और उसके शरीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ड्रम में फिट किया गया था। यहां तक ​​कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी सहम गए। पुलिस ने कहा कि उसने मामले की जांच के लिए एक टीम हिमाचल प्रदेश भेजी है।

14 दिन पहले हुई मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें