Get App

Monsoon 2025: केरल से 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, मुंबई में टूटेगा 50 साल पुराना रिकॉर्ड!

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई, बेंगलुरु और मध्य अरब सागर के कुछ और क्षेत्रों में मानसून के प्रवेश के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2025 पर 6:47 PM
Monsoon 2025: केरल से 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, मुंबई में टूटेगा 50 साल पुराना रिकॉर्ड!
Monsoon 2025: देश में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है।

Monsoon 2025 : देश में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। केरल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र में भी समय से पहले पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 मई को गोवा, महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र के देवगढ़ तक और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। आमतौर पर महाराष्ट्र में मानसून 5 जून के आसपास आता है, लेकिन इस बार यह 10 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया है।

इन इलाकों में मानसून ने दी दस्तक

आईएमडी ने जानकारी दी कि मानसून अब तक पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरा गोवा, महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के अतिरिक्त क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम, मणिपुर व नागालैंड के कुछ हिस्सों में भी पहुंच चुका है। समय से पहले मानसून की शुरुआत किसानों और मौसम पर नजर रखने वालों के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।

मुंबई में जल्द पहुंच सकता है मानसून

सब समाचार

+ और भी पढ़ें