Monsoon 2025 : अपने तय समय से 8 दिन पहले मानसून केरल पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब मानसून इतनी जल्दी आया है। 2009 में मानसून 9 दिन पहले पहुंचा था। दक्षिण भारत में जोरदार शुरुआत के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। अगर यह जल्द ही पहुंचता है, तो यह राज्य में मानसून के सबसे जल्दी आगमन में से एक हो सकता है।
