Snake: सांप आए तो डरें नहीं! बस लगाइए ये पौधा और देखिए कैसे भागते हैं रेंगते मेहमान

Snake: बरसात में नमी की वजह से सांप सूखी जगह की तलाश में घरों में घुस आते हैं। ऐसे में केमिकल की जगह अगर घर के बाहर या आंगन में एक तेज गंध वाला पौधा लगा दिया जाए, तो ये प्राकृतिक रूप से सांपों को दूर रखने में मदद करता है

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
Snake: धानंतर को आप गमले में लगाकर आंगन, छत या दरवाजे के पास रख सकते हैं।

बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और सुकून लाता है, लेकिन इसके साथ ही कई परेशानियां भी दस्तक देती हैं। इन्हीं में से एक बड़ी परेशानी है – सांपों का घरों की ओर बढ़ता खतरा। जब बारिश के कारण उनके बिलों में पानी भर जाता है, तो सांप सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में निकलते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में वे अक्सर इंसानी बस्तियों की तरफ आ जाते हैं। कई बार सांप घरों, छतों, बगीचों या आंगनों में घुस जाते हैं, जिससे लोगों में घबराहट और डर का माहौल बन जाता है।

बच्चों और पालतू जानवरों के लिए ये स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाएं, ताकि इन अनचाहे मेहमानों से घर की सुरक्षा की जा सके।

बच्चे और पालतू जानवरों के लिए बनता है खतरा


जब घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हों, तो ये डर और भी बढ़ जाता है। एक अनजाने हादसे में सांप का काटना जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से सावधानी बरतें।

धानंतर का पौधा करेगा आपकी रक्षा

सांपों से बचाव के लिए एक बेहद असरदार और प्राकृतिक उपाय है — धानंतर का पौधा। ये पौधा अपनी तेज गंध और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, और खास बात ये है कि इसकी गंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसी वजह से ये उन्हें दूर रखने में मदद करता है।

कहां मिलता है यह पौधा?

धानंतर मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पाया जाता है। यहां कई लोग इसे अपने घरों और नर्सरियों में लगाते हैं। महाराजपुर के मानकारी गांव के निवासी कलेक्टर रैकवार बताते हैं कि उन्होंने इसे सालों से अपने घर में लगाया है और इसके कारण उन्हें कभी सांपों का डर नहीं सताया।

कैसे लगाएं ये पौधा? बेहद आसान है तरीका

इस पौधे को लगाना बहुत ही आसान है। बस इसकी एक छोटी कटिंग लें और उसे तीन इंच जमीन में गाड़ दें। ऊपर से थोड़ा गोबर डालें ताकि वो जल्दी जड़ पकड़ ले। यह पौधा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और जल्दी बढ़ता है। इसकी गंध ही सांपों को दूर रखने के लिए काफी है।

छत या आंगन में लगाइए, पूरा घर रहेगा सुरक्षित

धानंतर को आप गमले में लगाकर आंगन, छत या दरवाजे के पास रख सकते हैं। सिर्फ एक पौधा भी काफी है सांपों को दूर रखने के लिए। न दवा, न केमिकल — सिर्फ एक प्राकृतिक उपाय।

बारिश में बढ़ रही है घटनाएं

हर साल मानसून के साथ-साथ सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन अगर आप पहले से धानंतर जैसे पौधे का इस्तेमाल करें, तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।

700 किलो तक मोटा कर सुअर को बनाया जाता है बलि का बकरा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।