उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। दरअसल कार में सवार चार लोग गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे। गूगल मैप ने गलत दिशा बता दी। इसके बाद कार हाइवे में गलत साइड में चली गई। फिर सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। दो महिलाओं की कार भीतर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।