Video: स्पेन के इलाके 'स्यूटा' तक पहुंचने की कोशिश में कम से कम 18 प्रवासियों की मौत हो गई है। हजारों लोगों के मोरक्को के साथ बॉर्डर को पार करके स्पेन के इस छोटे से इलाके में घुसने के बाद स्पेन ने वहां अपनी सेना तैनात कर दी थी। सिविल गार्ड अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय कर्मचारी संघ के प्रमुख रचिद स्बिही ने इस स्थिति को "गंभीर मानवीय संकट" बताया है।
