Get App

50 की उम्र में मां ने कर दिखाया कमाल, बेटे का अधूरा सपना खुद पूरा किया

चीन से आई एक महिला की कहानी हर किसी को हैरान कर देगी। 50 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। मुश्किल हालात और दर्दनाक हादसों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। आज उनकी जिद ने उन्हें वहां पहुँचा दिया है, जहां लोग सपने देखते रह जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2025 पर 1:06 PM
50 की उम्र में मां ने कर दिखाया कमाल, बेटे का अधूरा सपना खुद पूरा किया
यांग शंघाई की मशहूर तोंगजी यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री की पढ़ाई कर चुकी थीं।

चीन से सामने आई एक महिला की कहानी ने लाखों लोगों को हैरान कर दिया है। 50 साल की उम्र में जहां लोग खुद को जिम्मेदारियों से थोड़ा हल्का करना चाहते हैं, वहीं इस महिला ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जिंदगी की तमाम मुश्किलों और दर्दनाक हादसों का सामना करने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। उल्टा, उन्होंने वो रास्ता चुना जो अक्सर लोग उम्र के इस पड़ाव पर सोच भी नहीं पाते। आज उनकी जिद और मेहनत ने उन्हें वहां पहुंचा दिया है, जहां पहुंचने का सपना बहुतों का अधूरा रह जाता है। ये कहानी सिर्फ पढ़ाई या डिग्री की नहीं है, बल्कि हिम्मत, उम्मीद और अटूट लगन की मिसाल है।

हादसे ने बदल दी दुनिया

कभी यांग शंघाई की मशहूर तोंगजी यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री की पढ़ाई कर चुकी थीं। लेकिन साल 2013 में उनकी जिंदगी अचानक बदल गई। एक भीषण आग में वो गंभीर रूप से झुलस गईं। उनके चेहरे और दोनों हाथों पर गहरे घाव हो गए। बायां हाथ बिल्कुल काम करना बंद कर गया और दाहिना हाथ भी आधा ही ठीक से चल पाया।

आत्मविश्वास टूटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें