Plane Crash: अमेरिका के मैसाचुसेट्स के डार्टमाउथ शहर में सोमवार सुबह एक छोटा विमान हाइवे पर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं हादसे के बाद घने धुएं का गुबार उठने लगा और मुख्य हाइवे को तुरंत बंद करना पड़ा, यह जानकारी मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने दी। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए हैं। वहीं, राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि इंटरस्टेट 195 हाईवे पर विमान का मलबा जल रहा है और उससे काला धुआं ऊपर उठ रहा है।