Get App

Mumbai Local Train Mega Block: 11 से 13 अप्रैल तक रहेगा ब्लॉक, वेस्टर्न रेलवे ने किया 334 ट्रेनें रदद्

Mumbai Local Train Mega Block: पश्चिम रेलवे ने मुंबईकरो को बड़ा झटका दिया है। रेलवे ने 11, 12 और 13 अप्रैल की रात करीब 334 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रात दिन चलने वाली मुंबई पर यह ब्रेक लगने से रेल यात्रियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 11:13 AM
Mumbai Local Train Mega Block: 11 से 13 अप्रैल तक रहेगा ब्लॉक, वेस्टर्न रेलवे ने किया 334 ट्रेनें रदद्
Mumbai Local Train Mega Block: माहिम और बांद्रा के बीच एक पुल पर काम चल रहा है। जिसकी वजह से मेगा ब्लॉक का फैसला लिया गया है।

मुंबई लोकल ट्रेन की रफ्तार हमेशा जारी रहती है। कभी न थमने वाला लोकल ट्रेन का पहिया तीन दिन के लिए जाम हो जाएगा। दरअसल मुंबई में पश्चिम रेलवे ने मेगा ब्लॉक ऐलान किया है। रेलवे के मुताबिक, 11, 12 और 13 अप्रैल की रात ब्लॉक करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान करीब 334 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से रात में लोकल में सफर करने वाले यात्रियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि मुंबई के माहिम और बांद्रा के बीच एक नया पुल बना रहा है। पुल बनाने के लिए बड़े-बड़े गर्डर रखने होंगे।

इसलिए 11 और 12 अप्रैल की रात को ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ के रास्ते बदल दिए जाएंगे। यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। रात का ब्लॉक करीब 9.30 घंटे का होगा।

कहां से चलेंगी ट्रेनें?

रेलवे का यह ब्लॉक 11 अप्रैल की रात 11 बजे से शुरू होगा। यह अगले दिन सुबह 8.30 बजे खत्म होगा। वहीं 12 अप्रैल को ब्लॉक रात 11.30 बजे शुरू होगा और 13 अप्रैल को सुबह 9 बजे खत्म होगा। तेज और धीमी लोकल ट्रेनों के ब्लॉक का समय अलग –लग होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल की रात 10:23 से चर्चगेट से छूटने वाली सभी डाउन स्लो लोकल और चर्चगेट की ओर जाने वाली अप स्लो लोकल मुंबई सेंट्रल और सांताक्रूज के बीच फास्ट लाइन पर चलेंगी। इसका मतलब है कि ये ट्रेनें महालक्ष्मी, लोअर परेल, प्रभादेवी, माटुंगा रोड, माहिम और खार रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। इससे कई यात्रियों को दिक्कत होगी। वहीं 185 ट्रेनों का आशिंक रूप से रद्द किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें