Get App

Mumbai Rain Alert: मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी! IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट', जानें पूरी डिटेल्स

Mumbai Rains Alert News: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। मुंबई में पिछले सप्ताह से रिकॉर्ड बारिश हो रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 28, 2025 पर 5:29 PM
Mumbai Rain Alert: मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी! IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट', जानें पूरी डिटेल्स
Mumbai Rains Alert News: मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद मौसम में कुछ बदलाव हुआ है

Mumbai Rains Alert News: मुंबई में अगले 24 घंटे के दौरान फिर से भारी बारिश होने की आशंका है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने मायानगरी में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मुंबई में सप्ताह के पहले ही दिन भारी बारिश से जूझने के बाद लोगों को मंगलवार (27 मई) सुबह थोड़ी राहत मिली। सोमवार को 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम एजेंसी ने फिर अगले 24 घंटे मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

IMD ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। मुंबई में पिछले सप्ताह से रिकॉर्ड बारिश हो रही है। IMD फोरकास्ट के अनुसार इस सप्ताह 204.5 मिमी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। सामान्य जनजीवन बाधित हो गया।

भारी बारिश के कारण कई उड़ानें और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइनों ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी मुंबई के लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तो वे घर से बाहर न निकलें।

मंगलवार सुबह तक 24 घंटों में शहर में औसतन 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पश्चिमी उपनगरों में 72 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 63 मिमी बारिश हुई। बीएमसी ने कहा कि मानसून अपनी अनुमानित डेट से 10 दिन पहले मुंबई में आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें