जयपुर शहर की फेमस मिठाई शॉप ने राष्ट्रीय गौरव को दिखाते हुए अपनी कई मिठाईयों के नाम बदल कर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। त्यौहार स्वीट्स, एक प्रीमियम मिठाई की दुकान, जो अपनी कलात्मक और अक्सर असाधारण ऑफर के लिए प्रसिद्ध है। इस दुकान ने उन सभी मिठाइयों के नाम बदलकर एक साहसिक कदम उठाया है, जिनके नाम में 'पाक' शब्द आता है। त्यौहार स्वीट्स पर तैयार होने वाली स्वर्ण भस्म पाक, मोती पाक, आम पाक, गोंद पाक, मैसूर पाक जैसी तमाम मिठाईयां, जिनके पीछे 'पाक' शब्द आता हैं, उनका नाम बदल कर 'श्री' या 'भारत' कर दिया है। देशभक्ति का जज्बा सरहद पर ही नहीं हर नागरिक के अंदर होना चाहिए इसलिए इन सभी मिठाईयों के नाम बदले हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों में देशभक्ति का माहौल हैं और लोग लगातार देश में पाकिस्तान से जुड़ी हर चीज का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसे ही जयपुर में मिठाईयों पर भी अब 'स्वीट स्ट्राइक' हो गई हैं। जयपुर की 'त्यौहार स्वीट्स' जो अपनी स्वादिष्ट और मंहगी मिठाईयों के लिए खूब फेमस हैं, यहां मिठाइयों को लेकर देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया गया हैं। जिन मिठाईयों में 'पाक' शब्द आता है, उनका नाम बदल दिया गया हैं।
Local 18 ने त्यौहार स्वीट्स की ऑनर अंजली जैन से बात की, तो उनका कहना है कि हमारे यहां तैयार होने वाली स्वर्ण भस्म पाक, मोती पाक, आम पाक, गोंद पाक, मैसूर पाक जैसी तमाम मिठाईयां, जिनके पीछे 'पाक' शब्द आता है, उनका नाम बदल कर 'श्री' या 'भारत' कर दिया है।
अंजली जैन का कहना है देशभक्ति का जज्बा सरहद पर ही नहीं हर नागरिक के अंदर होना चाहिए, इसलिए हमने सभी मिठाईयों के नाम बदल दिए हैं, जिनके पीछे 'पाक' शब्द जुड़ा हैं, हमारे यहां तैयार होनी वाली हर मिठाई में अब देशभक्ति का स्वाद ही रहेगा।
त्यौहार स्वीट्स पर मिठाइयों का नाम बदलते हुए मोती पाक, आम पाक, गोंद पाक, मैसूर पाक जैसी मिठाईयों का नाम बदलकर मोती श्री, आम श्री, गोंद श्री, मैसूर श्री रखा गया है। अंजली जैन बताती हैं ग्राहकों ने भी हमसे मिठाईयों के नाम बदलने के लिए कहा और हमने तुरंत इनका नाम बदल दिया। क्योंकि लोगों को अब मिठाई के स्वाद में पाकिस्तान (Pakistan) का नाम भी अच्छा नहीं लगता।
सबसे महंगी मिठाई नाम बदलकर दिया अनोखा संदेश
जयपुर में लगातार और भी कई दुकानों पर इस तरह से मिठाईयों के नाम बदले जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत त्यौहार स्वीट्स से हुई है। त्यौहार स्वीट्स पर तैयार होने वाली स्वर्ण भस्म पाक और चांदी भस्म पाक सबसे महंगी मिठाईयों में से एक हैं, जिनका नाम बदल कर श्री जोड़ा गया है।
अंजली जैन ने इन सभी मिठाईयों के नाम के लिए त्यौहार स्वीट्स की टीम से बात की और सभी ने अलग-अलग नाम दिए, लेकिन जब किसी मिठाई के नाम में श्री होगा तो सुनने में भी अच्छा लगेगा और दिल को तसल्ली मिलेगी। इसलिए इन सभी मिठाईयों के नाम में बदलाव करते हुए 'भारत' और 'श्री' जोड़ा गया है।
त्यौहार स्वीट्स अपनी महंगी मिठाईयों के लिए फेमस
जयपुर में वैसे तो मिष्ठान भंडार की कई दुकानें हैं, लेकिन त्यौहार स्वीट्स अपनी मंहगी मिठाईयों के लिए फेमस है, यहां हर त्यौहार और ऑकेजन के हिसाब से मिठाई तैयार की जाती हैं और अलग-अलग मिठाईयों में स्वाद के लिए एक्सपेरिमेंट किया जाता है।
त्यौहार स्वीट्स पर हर समय 125 से भी ज्यादा मिठाईयों की वैरायटी मौजूद रहती हैं, जिनमें से 8 मिठाईयों के नाम में पाक शब्द आता है। उनका नाम खासतौर पर बदला गया है।