Nail Cutter: नेल कटर में छोटा होल है बेहद काम का, कई लोग नहीं जानते इसका इस्तेमाल

Nail Cutter: नेल कटर का इस्तेमाल सिर्फ नाखून काटने के लिए ही नहीं होता है। इसका और भी तरीके से इस्तेमाल होता है। ऐसे ही नेल कटर के आखिरी हिस्से में एक छोटा सा छेद होता है। इन दिनों यह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है इसका इस्तेमाल

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Nail Cutter: नेल कटर का यह छेद कटर की तरह काम करता है। यह कटे हुए नाखूनों को बाहर कर देता है।

हम सभी नाखून काटने के लिए नेल कटर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कटर के अलावा एक दो या तीन अलग-अलग ब्लेड होती हैं। जिसका इस्तेमाल सभी नेल सेट करने से लेकर नेल डस्ट हटाने के लिए करते हैं। आमतौर पर नेल कटर अधिकतर घरों में आसानी से देखने को मिल जाता है। इसका खूब उपयोग भी करते हैं। साथ ही नीचे बने होल को आपने कई बार देखा होगा। लेकिन इसे बेकार समझकर लोग नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नेल कटर के आखिरी हिस्से पर होल क्यों बना होता है?

दरअसल, बहुत से लोग इस नेल कटर के इस छोटे से छेद में ध्यान नहीं देते हैं। यह छेद हैंडल के आखिरी में बना होता है। बहुत से लोग हैरान हैं कि आखिर इस छोटे से होल का क्या इस्तेमाल है, आखिर नेल कटर बनाने वाली कंपनियां, एक छोटा सा छेद क्यों बनाती हैं?

नेल कटर का छोटा छेद है बेहद कमाल का


अगर हम ध्यान दें तो नेल कटर का ब्लेड नीचे बने छेद से जुड़ा होता है। जो इसे घुमाने, खोलने और बंद करने में मदद करता है। खासतौर से इस होल का काम नेल कटर को बेहतर ग्रिप देने का काम होता है। इसके साथ ही जब नेल कटर का इस्तेमाल करते हैं। तब कटा हुआ नाखून कटर के अंदर फंस सकता है। आखिर में बना हुए छेद कटे हुए नाखून कटर से बाहर निकलने में मदद करता है। छेद वास्तव में की-रिंग की तरह काम करता है। इसे आप किसी चाबी के साथ भी लगा सकते हैं। ऐसे में इसे रखकर भूलने वाली समस्या से बच जाएंगे। इसके अलावा इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाएगा।

प्रोजेक्ट बनाना

अगर आप अपनी चाबी को बार-बार खो देते हैं तो ऐसे में इस छेद का इस्तेमाल एक की-रिंग की तरह भी कर सकते हैं। इस छेद का इस्तेमाल क्राफ्टिंग प्रोजेक्ट्स में किया जा सकता है। जैसे रिंग या चैन बनाना या सजावट करना। जिससे ये डिजाइनिंग प्रोजेक्ट अच्छा दिखे।

तार मोड़ना

आप नेल कटर के नीचे बने इस छेद का इस्तेमाल एल्यूमिनियम या अन्य ऐसे तार को मोड़ने के लिए भी कर सकते हैं। यह छेद दिखने में भले ही आम लगता हो लेकिन बहुत काम का है।

Traffic Challan: स्कूटी चालक नहीं पहने था हेलमेट, कट गया 10 लाख का चालान, अब काट रहा कोर्ट और पुलिस के चक्कर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।