NASA missions: नासा के मिशन में हिस्सा लेने वाले अंतरिक्ष यात्री पहली बार अपने साथ एप्पल के आईफोन लेकर जा सकते हैं। नासा ने खुद इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी है। नासा के आधिकारिक मिशन पर आईफोन पहली बार जाएगा, लेकिन इससे पहले भी कई डिवाइस निजी अंतरिक्ष मिशन पर जा चुके हैं। नासा इस समय दो मिशन की तैयारी कर रहा है। एक अंतरराष्ट्री स्पेस स्टेशन पर Crew-12 को भेजा जाएगा और दूसरा Artemis II मिशन जो चांद की सैर करके लौटेगा। नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजैकमेन ने 5 फरवरी को X पर बताया कि इन मिशन के एस्ट्रोनॉट्स को अपने स्मार्टफोन ले जाने की अनुमति होगी।
आमतौर पर, हर डिवाइस को ऑर्बिट के लिए क्लियर होने से पहले टेस्ट पास करने होते हैं। लेकिन अब, एस्ट्रोनॉट्स जब चाहें, जो चाहें, उसकी तस्वीरें लेने की आजादी मिल सकती है। नासा की अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में आईफोन ले जाने देने की इजाजत से लग रहा है अंतररष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी अब नरम पड़ रही है। अब अंतरिक्ष यात्रा के दौरान अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों को अपने फोन में रिकॉर्ड कर सकेंगे और अंतरिक्ष में सेल्फी के साथ ही वीडियो भी बना सकेंगे।
अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स का सेल्फी लेना मजेदार लग सकता है, लेकिन रेडिएशन से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को खतरा हो सकता है और वे खराब हो सकती हैं। यह अंतरिक्ष को घर के करीब महसूस कराने में मदद कर सकता है। हालांकि, नासा गैजेट्स को लेकर हमेशा सावधान रहा है। लेकिन जब आप पृथ्वी से 250 मील ऊपर हों तो मामूली गड़बड़ियां भी सिरदर्द बन सकती हैं।
2016 का Nikon DSLR था नासा की पहली पसंद
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि आर्टेमिस II के लिए आधिकारिक तौर पर अप्रूव्ड सबसे नया कैमरा 2016 का Nikon DSLR था, साथ ही GoPros भी थे जो दस साल से ज्यादा पुराने हैं। यह बिल्कुल भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी नहीं है। इन सबके बाद भी, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि यह उड़ान भरेगा।
क्रू-12 आर्टेमिस II मिशन पर आईफोन लेकर जाएंगे एस्ट्रोनॉट
इस फैसले से लगता है कि नासा नरम पड़ रहा है। क्रू-12 मिशन चार एस्ट्रोनॉट्स को आईएसएस पर लेकर जाएगा। इस साल की शुरुआत में एक मेडिकल इमरजेंसी के बाद आईएसएस में कर्मचारियों की कमी हो गई थी। एस्ट्रोनॉट्स द्वारा अपने स्मार्टफोन पर रोजमर्रा की जिंदगी को डॉक्यूमेंट करने से स्टेशन थोड़ा और जुड़ा हुआ महसूस हो सकता है। इसके बाद आर्टेमिस II पर भी आईफोन ले जाएंगे एस्ट्रोनॉट। यह 50 से ज्यादा सालों में नासा का पहला क्रू वाला चंद्र मिशन है, जिसमें चार एस्ट्रोनॉट्स चंद्रमा के चारों ओर 10-दिवसीय फ्लाईबाई करेंगे।
इससे पहले भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं ये डिवाइस
हालांकि, अंतरिक्ष में आईफोन पूरी तरह से अनसुनी बात नहीं है। 2011 में, दो आईफोन 4s अंतिम स्पेस शटल मिशन पर गए थे। एप्पल वॉच, एयर पॉड्स, आईपैड्स और आईपौड्स भी ऑर्बिट में जा चुके हैं। इससे भी बहुत पहले, Macintosh Portable ने 1991 में अंतरिक्ष से पहला ईमेल भेजा था। प्राइवेट मिशन में ऐसा होता रहा है।