24 May Weather Report, Heavy Rain Alert: देश में रविवार यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। नौतपा के दौरान देश में भयंकर गर्मी पड़ती है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान 45°C के पार जाने की संभावना है। वहीं नौतपा के दौरान मौसम विभाग के कई राज्यों में भ बारिश होने की संभावना भी जताई है। भारत में मानसून के आगमन के बाद ओडिशा में शनिवार को भारी बारिश हुई। आइए जानते हैं 25 मई को देशभर में कैसा रहेगा मौसम।
