सूरज की तपिश अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है, क्योंकि आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र में इन 9 दिनों को साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य देव का प्रभाव पृथ्वी पर सबसे अधिक रहता है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर देती हैं। यही वजह है कि नौतपा को सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि प्रकृति का अहम संकेत भी माना जाता है।
