Get App

Shardiya Navratri 2025: आज से नवरात्र का शुभारंभ, जाने पहले दिन क्या हैं मां शैलपुत्री की पूजा की विधि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होता है, जिसमें कलश स्थापना करके मां की विशेष मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा की जाती है। आइए जानते हैं आज के दिन क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Sep 22, 2025 पर 6:30 AM
Shardiya Navratri 2025: आज से नवरात्र का शुभारंभ, जाने पहले दिन क्या हैं मां शैलपुत्री की पूजा की विधि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर, सोमवार यानी आज से हो रहा है, जिसमें पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा विशेष विधि से की जाएगी। आज के दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है और इसे शुभ मुहूर्त में किया जाता है ताकि पूजा सफल और मंगलमय हो।

कैसे करें पूजा की शुरूआत

पूजा की शुरुआत साफ-सफाई और प्रातः स्नान के बाद गंगाजल से पूजा स्थल की शुद्धि से होती है। इसके बाद पूजा चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां शैलपुत्री की मूर्ति या चित्र स्थापित किया जाता है। कलश में जल भरकर सात प्रकार के धान्य, आम के पत्ते और नारियल रखें और पूजा के दौरान मां शैलपुत्री को फूल, लाल चंदन, सिंदूर, फल और अक्षत अर्पित करें।

पूजा की विधि

मां शैलपुत्री को सफेद फूल और वस्त्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। पूजा के समय “ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः” जैसे मंत्रों का जाप किया जाता है। मां शैलपुत्री की आरती कर भक्त उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मां शैलपुत्री को विशेष रूप से दूध, घी से बनी मिठाइयां और फलाहार चढ़ाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें