Get App

Viral Video: एक करोड़ का फ्लैट खरीद युवक का बुरा हाल! नोएडा के लग्जरी अपार्टमेंट की बदहाली का वीडियो आया सामने

Viral Video: नोएडा में एक फ्लैट मालिक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोएडा में एक फ्लैट मालिक ने अपने घर की कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी को लेकर नाराजगी जताई है। शख्स ने इस फ्लैट को करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 2:51 PM
Viral Video: एक करोड़ का फ्लैट खरीद युवक का बुरा हाल! नोएडा के लग्जरी अपार्टमेंट की बदहाली का वीडियो आया सामने
Viral Video: नोएडा में एक फ्लैट मालिक ने अपने घर की कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी को लेकर नाराजगी जताई है।

आज के समय में फ्लैट खरीदना हर किसी का सपना होता है। लेकिन कभी-कभी महंगे फ्लैट लेने का फैसला परेशानी भी बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर नोएडा में एक महंगे फ्लैट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति ने 22वीं मंजिल पर करीब 1 करोड़ रुपए के फ्लैट खरीदने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग महंगे घरों की क्वालिटी और मेंटेनेंस पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “adarshxunfltrd” नाम के एक डिजिटल क्रिएटर ने शेयर किया था, जिसने क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, “फ्लैट या अपार्टमेंट के बजाय हमेशा अपना घर चुनें।”

युवक ने शेयर किया वीडियो

नोएडा में एक फ्लैट मालिक ने अपने घर की कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी को लेकर नाराजगी जताई है। वीडियो में व्यक्ति ने बताया, उन्होंने 22वीं मंजिल पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च करके ये फ्लैट खरीदा था, लेकिन अंदर की हालत उम्मीद के मुताबिक नहीं है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति ने कहा अब उसे अपने घर खरीदने के फैसले पर पछतावा हो रहा है। वह कैमरा घुमाकर दीवारों पर उखड़ता हुआ पेंट और बाहर से टूटता प्लास्टर दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें