Get App

'भारतीयों के आने से खत्म हो जाएगी पकड़', US जॉब मार्केट पर NRI ने किया बड़ा दावा

NRI का अमेरिका में पढ़ाई को लेकर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। NRI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी राय शेयर की। उन्होंने दावा किया कि कुछ प्रवासी भारतीय शायद नहीं चाहते कि भारत से ज्यादा कुशल प्रोफेशनल्स अमेरिका के जॉब मार्केट में आएं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 23, 2026 पर 10:19 AM
'भारतीयों के आने से खत्म हो जाएगी पकड़', US जॉब मार्केट पर NRI ने किया बड़ा दावा
विदेश में रह रहे लोगों की चेतावनी सुनकर छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का फैसला नहीं छोड़ना चाहिए

अमेरिका में पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीय छात्रों को अब वहां पर जाने का फैसला लेना आसान नहीं है। महंगी पढ़ाई, वीजा और इमिग्रेशन के बदलते नियम, नौकरी के मौके और भविष्य को लेकर कई तरह की चिंताएं हैं। इसी बीच एक NRI का अमेरिका में पढ़ाई को लेकर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोफेशनल ने विदेश में रहने वाले भारतीयों की सोच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, जरूरी नहीं कि सभी NRI भारतीय छात्रों के फायदे के बारे में सोचते हों। उनका मानना है कि कुछ लोगों को अमेरिका में बढ़ती नौकरी की प्रतिस्पर्धा की चिंता हो सकती है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

दूसरों की तरक्की ने होते खुश

अमरनाथ शिवशंकर, जो खुद को NRI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी राय शेयर की। उन्होंने दावा किया कि कुछ प्रवासी भारतीय शायद नहीं चाहते कि भारत से ज्यादा कुशल प्रोफेशनल्स अमेरिका के जॉब मार्केट में आएं। उन्होंने लिखा, “एक NRI के तौर पर मेरा मानना है कि ज्यादातर NRI दूसरों की तरक्की से खुश नहीं होते। वे नहीं चाहते कि भारत से ज्यादा काबिल लोग अमेरिका आएं, क्योंकि इससे उनकी पकड़ कमजोर हो सकती है। अगर भारत में करियर के इतने अच्छे मौके हैं, तो फिर ये NRI वापस भारत क्यों नहीं लौट रहे हैं?”

विदेशों में नए एक्सपीरिएंस मिलते हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें