ओडिशा के बालासोर जिले में जंगल की गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उदयपुर-तालसारी इलाके में पांच नन्हे ओरंगुटान लावारिस हालत में पाए गए। भारत में इन जानवरों का प्राकृतिक रूप से न पाया जाना इस मामले को और रहस्यमय बना रहा है। वन अधिकारियों ने तुरंत सभी ओरंगुटान को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के इन नन्हे जीवों को आखिर भारत कौन और कैसे लेकर आया? घटना के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
