भारत को नदियों की धरती कहा जाता है, जहां बहने वाली नदियां केवल पानी का स्रोत ही नहीं बल्कि आस्था, परंपरा और सभ्यता की पहचान भी हैं। गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियां सदियों से लोगों के जीवन का अहम हिस्सा रही हैं। आमतौर पर भारत की अधिकांश नदियां पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर बहती हैं और अंत में समुद्र में जाकर मिलती हैं। लेकिन प्रकृति के इस नियम के बीच एक ऐसी नदी भी है, जो अपने अनोखे प्रवाह के कारण खास पहचान रखती है। यह नदी बाकी नदियों से बिल्कुल अलग दिशा में बहती है, जिस वजह से यह भूगोल और सामान्य ज्ञान में भी अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है। यही कारण है कि इस नदी से जुड़ी जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं और क्विज में भी पूछी जाती है, इसलिए इसके बारे में जानना काफी दिलचस्प माना जाता है।
