Credit Cards

Padma Awards-2026: पद्म पुरस्कारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Padma Awards-2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन, नॉमिनेशन सिफारिशें समेत सभी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है। अप्लाई करने के लिए सरकारी वेबसाइट https://awards.gov.in पर विजिनट करना होगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 12, 2025 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
Padma Awards-2026: पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है। अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें सिर्फ राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल awards.gov.in पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट के जरिए पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होती है।

बता दें कि साल 1954 पद्म पुरस्कार की स्थापना हुई थी। इसके बाद से ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्मविभूषण, उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए पद्मभूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिए जाते हैं। केंद्र सरकार साल 2014 से कई गुमनाम नायकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रही है। जो कई तरीकों से समाज में योगदान दे रहे हैं।

पद्म पुरस्कार के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन


1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2 - इसके बाद होमपेज पर रिस्ट्रेशन या लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

3 – फिर व्यक्तिगत' (Individuals) बटन पर क्लिक करें और नामांकित व्यक्ति का टाइप चुनें (जैसे नागरिक, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, एनआरआई, विदेशी, आदि)।

4 - इसके बाद अपना पहला नाम, अंतिम नाम, आधार संख्या और अन्य मांगी गई डिटेल्स को भर दें।

5 - पहचान का तरीका चुनें, जिसमें आधार वेरिफिकेशन, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि शामिल हैं।

6 - फिर अपना आधार नंबर, पासपोर्ट, पैनकार्ड नंबर और अन्य डिटेल्स दें।

7 - इसके बाद वेरिफिकेशन के प्रोसेस को पूरा करें और मोबाइल पर मिले ओटीपी को सबमिट करें।

8 - अब एक नया पासवर्ड सेट करें और कैप्चा को दर्ज करें।

9 - फिर सेव बटन पर क्लिक करें।

10 – रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन आईडी मोबाइल नंबर पर मिल जाएगी। फिर नॉमिनेट करें।

इस क्षेत्र में दिए जाते हैं पुरस्कार

ये सम्मान विशिष्ट कार्य को मान्यता देते हैं। पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों एवं विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों व सेवा के लिए दिए जाते हैं।

Delhi Murder: एक नोज पिन बनी अहम सुराग! नाले में मिला पत्नी का शव, कारोबारी पति ही निकला कातिल, ऐसे सुलझी पूरी गुत्थी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।