Get App

पाकिस्तान की अलीजा को माइक्रोसॉफ्ट लंदन में मिली ₹30 लाख की इंटर्नशिप! अब ये वीडियो हो गया वायरल

Pakistani Student Viral Story: जब अलीजा से पूछा गया कि इतने कड़े कॉम्पिटिशन के बावजूद उनका सिलेक्शन कैसे हुआ, तो उन्होंने एक बहुत ही काम का सीक्रेट फॉर्मूला बताया। उसकी वजह से उनका प्रोफाइल बाकी उम्मीदवारों से बिल्कुल अलग हो गया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 31, 2026 पर 11:16 AM
पाकिस्तान की अलीजा को माइक्रोसॉफ्ट लंदन में मिली ₹30 लाख की इंटर्नशिप! अब ये वीडियो हो गया वायरल
अलीजा के इंटर्नशिप पाने की स्टोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Pakistani Student Aliza Microsoft Internship: क्या कोई स्टूडेंट इंटर्नशिप के दौरान ही सालाना 30 लाख रुपये का पैकेज पा सकता है? सुनने में यह किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन एक पाकिस्तानी छात्रा ने इस सपने को सच कर दिखाया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों अलीजा उप्पल नाम की इस लड़की की कामयाबी की कहानी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के लंदन ऑफिस में सीधे एंट्री मार ली है।

जैसे ही अलीजा का यह सक्सेस सीक्रेट इंटरनेट पर सामने आया, दुनिया भर के युवाओं के बीच सनसनी मच गई। वैसे जहां एक तरफ लोग उनकी इस बेमिसाल कामयाबी से प्रेरणा ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लंदन जैसे महंगे शहर के खर्चों को लेकर इस भारी-भरकम सैलरी पर एक नई बहस भी छिड़ गई है। आइए जानते हैं अलीजा ने ऐसा क्या किया कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी ने दे दिया इतना बड़ा ऑफर।

कैसे मिली माइक्रोसॉफ्ट में एंट्री? Aliza ने खोला राज

माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड एंड एआई के डायरेक्टर हमजा चिश्ती ने अलीजा के साथ बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। अलीजा फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट के लंदन ऑफिस में 12 महीने के 'प्लेसमेंट प्रोग्राम' पर काम कर रही हैं। जब अलीजा से पूछा गया कि इतने कड़े कॉम्पिटिशन के बावजूद उनका सिलेक्शन कैसे हुआ, तो उन्होंने एक बहुत ही काम का सीक्रेट फॉर्मूला बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें