Get App

सोना खरीदकर जंगल में क्यों छोड़ रहे लोग? सामने आई हैरान करने वाली वजह

नॉर्वे में ठग सोने में निवेश करने वाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वे लोगों को सोना खरीदकर जंगल में एक तय जगह पर रखने के लिए कहते हैं और मुनाफे का लालच देते हैं। सोना रखने के बाद वे उसे चुरा लेते हैं। ठगी के मामले बढ़ने के बाद से नॉर्वे की फाइनेंस नॉर्ज ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 4:01 PM
सोना खरीदकर जंगल में क्यों छोड़ रहे लोग? सामने आई हैरान करने वाली वजह
ये स्कैम लोगों को निवेश (इन्वेस्टमेंट) का लालच देकर शुरू होती है (Photo: Canva)

सोने में पैसा लगाना हमेशा से ही सेफ ऑप्शन माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नॉर्वे में स्कैमर इस सोच का इस्तेमाल इन्वेस्टर्स को धोखा देने के लिए कर रहे हैं। धोखेबाज निवेशकों को सोना खरीदने और उसे जंगल में एक तय जगह पर रखने के लिए कहते हैं। वे दावा करते हैं कि सोने को सुरक्षित रखा जाएगा और उसकी कीमत बढ़ने पर उन्हें फायदा होगा। लेकिन असल में ठग वहां से सोना चुरा लेते हैं और लोगों को भारी नुकसान होता है। वहीं ठगी के मामले बढ़ने के बाद से नॉर्वे की फाइनेंस नॉर्ज ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और ठग कैसे बनाते हैं इनको शिकार

कैसे शुरू होती है ये धोखाधड़ी

ये स्कैम लोगों को निवेश (इन्वेस्टमेंट) का लालच देकर शुरू होती है। ठग उनसे कहते हैं कि वे सोना खरीदकर जंगल में बताई गई जगह पर रख दें। वे भरोसा दिलाते हैं कि सोने को वहां सेफ रहेगा और उसकी कीमत बढ़ने पर उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। जंगल में तय जगह पर सोना रखने के बाद ठग उसे लेकर फरार हो जाते हैं ऐसे मामलों में पीड़ितों के लिए अपना सोना वापस पाना भी मुश्किल हो जाता है। इस वजह से लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। वहीं ठगी के मामले बढ़ने के बाद से नॉर्वे के वित्तीय सेवा क्षेत्र की संस्था फाइनेंस नॉर्ज ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें