जनवरी के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है क्विटर्स डे? जानें किन लोगों के लिए होता है ये दिन

2026 की शुरुआत में लोग जोश के साथ कई न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाते हैं। शुरुआत में कुछ दिन लोग इन्हें फॉलो भी करते हैं, लेकिन जल्द ही इन्हें निभाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही के एक सर्वे से पता चला है कि ज्यादातर लोग अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन को लंबे समय तक निभा नहीं पाते। आइए जानते हैं क्या होता है क्विटर्स डे

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
कई मामलों में तो नए लक्ष्य और वादे सिर्फ कुछ हफ्तों या फिर कुछ दिनों में ही टूट जाते हैं (Photo: Canva)

साल 2026 नए जोश और नई उम्मीदों के साथ दस्तक दे दी है। साल की शुरुआत में बहुत से लोग पूरे जोश के साथ सुबह 5 बजे उठने, जिम जाने और जंक फूड को हाथ न लागाने जैसे कई न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाते हैं। इन रेजोल्यूशन का शुरुआत के कुछ दिनों तक फॉलो भी करते है लेकिन फिर कुछ ही दिनों में इनको निभाना मुश्किल हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि हम उत्साह में बड़े लक्ष्य तय कर लेते हैं, लेकिन उन पर लगातार काम नहीं कर पाते। हाल ही में न्यू ईयर रेजोल्यूशन पर एक सर्वे किया गया है, जिसमें बताया गया है कि लोग कितने दिन तक रेजोल्यूशन को फॉलो कर पाते हैं।

18 से 80 साल की उम्र के 1,050 अमेरिकियों पर किए गए एक सर्वे के मुताबिक, सबसे पॉपुलर रेजोल्यूशन ज्यादा पैसे बचाना (21%), हेल्दी खाना (19%), और ज्यादा एक्सरसाइज करना (17%) थे। ये जानकारी Statista के सर्वे में सामने आई है, जो डेटा और बिजनेस से जुड़ा एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है।

लेकिन Forbes Health और वनपोल के 2023 के सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर लोगों के न्यू ईयर रेजोल्यूशन चार महीने भी पूरे नहीं कर पाते। कई मामलों में तो नए लक्ष्य और वादे सिर्फ कुछ हफ्तों या फिर कुछ दिनों में ही टूट जाते हैं। यह स्थिति इतनी आम हो गई है कि जिस दिन ज्यादातर लोग अपने रेजोल्यूशन छोड़ देते हैं, उसके लिए एक खास नाम भी है, जिसे “क्विटर्स डे” कहा जाता है।


“क्विटर्स डे” क्या होता है

जनवरी का दूसरा शुक्रवार “क्विटर्स डे” कहलाता है, क्योंकि इसी दिन ज्यादातर लोग अपने नए साल के रेजोल्यूशन छोड़ देते हैं। Forbes के मुताबिक, यह अनऑफिशियल दिन एक फिटनेस ट्रैकिंग ऐप Strava की रिपोर्ट से सामने आया था। ऐप के डेटा में देखा गया कि जनवरी के बीच तक आते-आते लोगों की एक्टिविटी अचानक काफी कम हो जाती है, जिससे यह साफ हुआ कि कई लोग अपने संकल्पों को इसी समय छोड़ देते हैं।

ये रेजोल्यूशन ज्यादा लेते हैं लोग

Statista के 1,050 अमेरिकियों पर किए गए सर्वे के अनुसार, नए साल के लिए लोगों के सबसे आम संकल्प साफ दिखाई देते हैं।

सबसे ज़्यादा लोग पैसे बचाने (21%) का लक्ष्य रखते हैं, इसके बाद हेल्दी खाना (19%) और नियमित एक्सरसाइज (17%) करना शामिल है। कई लोग वजन घटाने (15%), परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने (14%) और स्मोकिंग छोड़ने (9%) जैसे रेजोल्यूशन भी लेते हैं, जो उनकी सेहत और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने से जुड़े होते हैं।

छोटा बनाए रेजोल्यूशन

USA TODAY को 2025 में दिए एक इंटरव्यू में क्रूशियल लर्निंग के एडवाइजर जस्टिन हेल ने रेज़ोल्यूशन निभाने वालों के लिए सबसे अहम सलाह दी की अपने चीजों को आसान रखें। उन्होंने कहा कि लोगों को एक ही आदत से शुरुआत करनी चाहिए। ऐसा छोटा और सरल लक्ष्य चुनें, जो रोज किया जा सके और जिसे लगातार अपनाने से लंबे समय में बड़ा फायदा मिले।

जो लोग बीच में अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन छोड़ देते हैं, उन लोगों पर हेल ने कहा, “खुद को दोष मत दीजिए, अपने प्लान को दोष दीजिए।” उनके मुताबिक, 10 जनवरी को क्विटर्स डे मानने के बजाय इसे एडाप्टर्स डे बनाया जा सकता है। यह वह दिन होना चाहिए जब आप यह देखें कि अपनी नई आदत को अपनाने में आप कितना अच्छा कर पा रहे हैं और जरूरत हो तो अपने प्लान में बदलाव करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।