भारत में रेल यात्रा सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि अपने आप में एक दिलचस्प अनुभव है। सफर के दौरान खिड़की से गुजरते नजारे जितने यादगार होते हैं, उतने ही याद रह जाते हैं रास्ते में आने वाले कुछ अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम। कभी कोई नाम इतना सीधा-सादा होता है कि तुरंत जुबान पर चढ़ जाए, तो कभी कोई ऐसा कि पढ़ते ही आप ठिठक जाएं और दोबारा बोर्ड की तरफ देखें। कई नाम तो इतने मजेदार होते हैं कि मुस्कान अपने आप चेहरे पर आ जाती है।
