Get App

Ramadan 2026: शुरू होने वाला है माह-ए-रमजान, जानिए सहरी-इफ्तार का समय और कब रखा जाएगा पहला और आखिरी रोजा?

Ramadan 2026: इस्लाम के हिजरी कैलेंडर के अनुसार कुल 12 महीने होते हैं, जिसमें 9वां महीना रमजान का माना गया है। इस साल, भारत में रमजान 19 फरवरी, 2026 से शुरू होने जा रहा है। दुनिया भर के सभी मुसलमान सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए और पानी पिए महीने भर का कड़ा रोजा रखते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 6:49 PM
Ramadan 2026: शुरू होने वाला है माह-ए-रमजान, जानिए सहरी-इफ्तार का समय और कब रखा जाएगा पहला और आखिरी रोजा?
भारत में रमजान 19 फरवरी, 2026 से शुरू होने जा रहा है।

Ramadan 2026: इस्लाम का सबसे पवित्र समय यानी रमजान का महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। हिंदुस्तान ही नहीं, दुनिया में इस्लाम को मानने वाले सभी देशों में रमजान का महीना हर साल पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस्लाम के हिजरी कैलेंडर के अनुसार कुल 12 महीने होते हैं, जिसमें 9वां महीना रमजान का माना गया है। इस्लाम में बेहद पाक माने जाने वाले इस महीने में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग पूरे एक महीने तक नियम-संयम के साथ रोजे रखते हुए खुदा की इबादत करते हैं। इस साल, भारत में रमजान 19 फरवरी, 2026 से शुरू होने जा रहा है। दुनिया भर के सभी मुसलमान सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए और पानी पिए महीने भर का कड़ा रोजा रखते हैं। इन दिनों का मुसलमानों के बीच बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।

रमजान का महत्व

इस्लामिक मान्यता के अनुसार इसी पाक महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत अहमियत रखता है। ये महीना इंसान को संयम और नियमों का पालन करने की सीख देता है। रोजे की सबसे दिलचस्प बात यह है कि वे बस सुबह सेहरी और शाम को इफ्तारी के समय ही कुछ भी खाते और पीते हैं। इसलिए सेहरी और इफ्तारी इस त्योहार का अहम हिस्सा हैं।

आइए जानें इस साल का पहला और आखिरी रोजा किस दिन किया जाएगा

रमजान 2026: तारीख और समय

तारीख सेहरी का समय इफ्तार का समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें