Real Alphonso Mango Identify Tips: गर्मियों का मौसम आमों की खुशबू भी अपने साथ लाता है। हवा में घुली-मिली आमों की भीनी-भीनी खुशबू जी ललचाती है। बाजार आमों की सैकड़ों किस्मों से भर जाते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाले फलों के राजा अगल खासियत और स्वाद है। इनमें अलफांसो आमों की तो बात ही कुछ और होती है। शायद ही कोई हो, जो एक बार अलफोंसो आम का स्वाद चखने के बाद इनका दीवाना न हो जाए।
