Get App

पैसे देकर मिल जाएगा साथ, डेट पर जाएगी ‘गर्लफ्रेंड’ लेकिन नहीं होगा ये काम

Rent a Girlfriend Service: जापान के टोक्यो, ओसाका, नागोया और फुकुओका जैसे शहरों में यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय है। इस सेवा का उपयोग करने के लिए लोगों को एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के अनुसार गर्लफ्रेंड चुननी होती है, जिसके बाद तय समय के लिए बुकिंग की जाती है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 12:18 PM
पैसे देकर मिल जाएगा साथ, डेट पर जाएगी ‘गर्लफ्रेंड’ लेकिन नहीं होगा ये काम
Rent a Girlfriend Service: इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर प्रोफाइल देख सकता है।

दुनियाभर में जहां रिश्ते बनाने के लिए लोग मेहनत करते हैं, वहीं जापान ने इस मामले में एक अलग और दिलचस्प तरीका अपनाया है। यहां “रेंटल गर्लफ्रेंड” का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसे “रेन्टारु कानोजो” कहा जाता है। इस कॉन्सेप्ट के तहत लोग कुछ घंटों या दिनों के लिए एक लड़की को साथी के रूप में किराए पर ले सकते हैं, जो उनके साथ घूमती-फिरती है और समय बिताती है। खास बात ये है कि ये रिश्ता सिर्फ दोस्ती और साथ तक सीमित होता है।

व्यस्त लाइफस्टाइल, अकेलापन और डेटिंग में झिझक जैसे कारणों ने इस ट्रेंड को और बढ़ावा दिया है। आज ये सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि जापान में एक संगठित सर्विस इंडस्ट्री का रूप ले चुका है।

क्यों शुरू हुआ ये अनोखा चलन?

जापान में काम का दबाव और भागदौड़ भरी जिंदगी इतनी ज्यादा है कि लोगों के पास रिश्तों के लिए समय कम बचता है। कई लोग शर्मीले होते हैं या डेटिंग में सहज महसूस नहीं करते। ऐसे में ये सेवा उनके लिए एक आसान विकल्प बनकर उभरी है, जहां वे बिना किसी दबाव के किसी के साथ समय बिता सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें