Get App

Rinku-Priya Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी टली! नवंबर में दुल्हनियां नहीं बनेंगी सपा सांसद, जानें क्यों

Rinku-Priya Wedding News: खबर है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब तय तारीख से तीन महीने बाद फरवरी 2026 में हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होनी तय थी, लेकिन अब इस तारीख को दोनों सात फेरे नहीं लेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 11:20 AM
Rinku-Priya Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी टली! नवंबर में दुल्हनियां नहीं बनेंगी सपा सांसद, जानें क्यों
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होने वाली थी

Rinku-Priya Wedding News: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह की उत्तर प्रदेश की मछली शहर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से नवंबर में होने वाली शादी की फिलहाल टल गई है। सरोज के पिता ने बताया कि कपल की शादी की तारीख टल गई है। अब यह शादी 18 नवंबर को वाराणसी में नहीं होगी। खबर है कि दोनों की शादी अब तय तारीख से तीन महीने बाद फरवरी 2026 में हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होनी तय थी, लेकिन अब इस तारीख को दोनों सात फेरे नहीं लेंगे।

शादी टलने की वजह रिंकू सिंह की घरेलू क्रिकेट में व्यस्तता बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक सरोज के पिता ने शादी टलने की खबर को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि दामाद दो-तीन महीने क्रिकेट में बिजी हैं। खबरों की मानें तो शादी की अगली तारीख जल्द तय की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल रिंकू सिंह का क्रिकेट शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। इसी के चलते नवंबर महीने में शादी होने पर वे समारोह का लुत्फ पूरी तरह नहीं ले पाते। इस वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

8 जून को हुई थी सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की 8 जून को लखनऊ में सगाई हुई थी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित भव्य सगाई समारोह में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थी। क्रीम कलर की शेरवानी पहने रिंकू सिंह और हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में सजी प्रिया कार्यक्रम में मौजूद लोगों की मुबारकबाद और अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचे। फिर उन्होंने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान प्रिया खासी भावुक नजर आईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें