Get App

परिवार, समाज के दबाव में 1.5 करोड़ का फ्लैट खरीद EMI गुलामी में फंसा ये शख्स! दर्द सुन छिड़ी Rent vs Buy की बहस

Bengaluru Luxury Apartments problems: बेंगलुरु के एक तकनीकी कर्मचारी ने 1.5 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है। अब उसने बताया कि उसके साथ लग्जरी के नाम पर बड़ा धोखा किया गया है। करोड़ों के फ्लैट की दीवारों से पानी टपकने, बिजली कटौती और सोसाइटी के अंदर पानी के टैंकरों के लिए रोजाना होने वाले झगड़ों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 1:19 PM
परिवार, समाज के दबाव में 1.5 करोड़ का फ्लैट खरीद EMI गुलामी में फंसा ये शख्स! दर्द सुन छिड़ी Rent vs Buy की बहस
टेक प्रोफेशनल ने बताया कि बिल्डर्स ने फ्लैट बेचते समय जिस लग्जरी लाइफस्टाइल का वादा किया था, उसकी असलियत पूरी तरह से अलग और परेशान कर देने वाली निकली।

Bengaluru Luxury Apartments problems: मेट्रो सिटीज में काम करने वाले हर वर्किंग प्रोफेशनल का सपना एक अदद फ्लैट जरूर होता है। पर बढ़ती महंगाई और भारी भरकम ईएमआई का बोझ ऐसा है कि कभी कभी ये सपना पूरा होने के बाद बुरा सपना भी बन जाता है। ऐसे में हैवी EMI चुकाने और महंगे मेंटेनेंस चार्ज देने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव घर खरीदारों को निराश कर रहा है। हाल ही में बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेशनल ने 1.5 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदने के बाद अपना दर्दनाक अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया है। परिवार और समाज के दबाव में आकर जीवनभर के लिए ईएमआई की गुलामी में फंसे इस शख्स का केस देख इंटरनेट पर एक बार फिर Rent vs Buy (किराए पर रहें या घर खरीदें) की बहस छिड़ गई है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला।

कॉर्पोरेट जगत के पेशेवरों के बीच लोकप्रिय प्लेटफॉर्म ग्रेपवाइन पर एक डिजिटल पेमेंट कंपनी के एक कर्मचारी ने अपनी आपबीती साझा की है। इस टेक प्रोफेशनल ने बताया कि भारी-भरकम रकम चुकाने के बावजूद वह आज भी अपने ही घर में बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैंने 1.5 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा। इसके बावजूद मुझे हर महीने 8,000 रुपये का भारी मेंटेनेंस चार्ज देना पड़ रहा है।

बिल्डर ने वादा किया लग्जरी का, हकीकत में मिलीं ये समस्याएं

टेक प्रोफेशनल ने बताया कि बिल्डर्स ने फ्लैट बेचते समय जिस लग्जरी लाइफस्टाइल का वादा किया था, उसकी असलियत पूरी तरह से अलग और निराशाजनक निकली। लग्जरी फ्लैट बताकर उसे करोड़ों में जो घर बेचा गया उसकी दीवारें लीक हो रही हैं। यहां रहने वाले लोग लगातार ट्रैफिक के शोर और बार-बार होने वाली पावर कट से परेशान हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें