भारत में आजकल एक सांप और उसके किस्से खूब सुनने को मिल रहे हैं। इस सांप का नाम है रसल्स वाइपर (Daboia russelii)। इसकी खासियत ये है कि ये सांप कूकर की तेज सीटी जैसी आवाज निकालता है। ये भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। ये मुख्य रूप से असम, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों में पाया जाता है। हाल के कुछ समय में इन राज्यों में सांप के काटने की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं, जिससे लोग दहशत में आ गए हैं।