Get App

पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया यादव ने साइबर सेल में की शिकायत, जानें पूरा मामला

मुंबई की मॉडल रिया यादव एक प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई थीं, लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर हो रहे कथित उत्पीड़न को लेकर सुर्खियों में हैं। रिह्या ने ऑनलाइन बुलिंग, बदनामी और आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 12:51 PM
पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया यादव ने साइबर सेल में की शिकायत, जानें पूरा मामला
मॉडल ने आशंका जताई कि ऑनलाइन हमलावर उनकी एडिटेड या मॉर्फ्ड तस्वीरें भी फैला सकते हैं,

सोशल मीडिया पर किसी घटना के बाद चर्चा में आना कई बार लोगों के लिए नई चुनौतियां भी लेकर आता है। मुंबई की मॉडल रिह्या यादव की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। शिवाजी पार्क में एक प्रदर्शन के दौरान अपने कदमों से लोगों का ध्यान खींचने वाली रिह्या अब ऑनलाइन हमलों और विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई तरह की टिप्पणियां और आरोप लगाए गए। रिह्या का कहना है कि उन्हें लगातार ट्रोलिंग, बदनामी और आपत्तिजनक संदेशों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

यह मामला अब ऑनलाइन व्यवहार, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी और किसी व्यक्ति की छवि को प्रभावित करने वाले अभियानों को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

लगातार मिल रही थीं धमकियां और आपत्तिजनक संदेश

रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने शनिवार को साइबर सेल में लिखित शिकायत दी और सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी से मिलने वाली हैं। वह सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि 22 जुलाई की घटना के बाद से ही उन्हें लगातार ट्रोलिंग, गाली-गलौज और चरित्र पर सवाल उठाने वाली टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें