घर का आंगन हो या बालकनी—जब वो हरियाली से सजा होता है तो मन खुद-ब-खुद तरोताजा हो जाता है। पौधों की ठंडी छांव, उनकी खुशबू और ताजगी, घर को स्वर्ग सा बना देती है। गार्डनिंग न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि मानसिक सुकून और सौंदर्य भी प्रदान करती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके ये प्यारे पेड़-पौधे अनजाने में किसी और मेहमान को आमंत्रित कर रहे हैं? जी हां, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो आपके गार्डन को जितना हरा-भरा बनाते हैं, उतना ही वो सांपों के लिए "ड्रीम होम" बन सकते हैं।
