Snake: हर बार पानी भरने से पहले जरूर करें ये 3 काम, नहीं तो छुपा बैठा हो सकता है सांप

snake in water tank: रसात के मौसम में अक्सर सांप अपने बिल छोड़कर सूखी जगहों की तलाश में घरों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में वे बाथरूम, गार्डन या पानी की टंकी में छिप सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि पानी इस्तेमाल करने से पहले कुछ सावधानियां बरती जाएं, ताकि किसी अनचाही घटना से बचा जा सके

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 12:24 PM
snake in water tank: सांप अक्सर पानी की टंकी, टॉयलेट टैंक, कमोड या फिर छत के किसी कोने में जाकर छिप सकते हैं।

बारिश के मौसम में अक्सर हमें गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन इसी मौसम में एक ऐसा खतरा भी चुपचाप हमारे घर की ओर बढ़ता है सांप। बारिश के कारण जब उनके बिलों में पानी भर जाता है, तो ये सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में इंसानी बस्तियों की ओर रुख करते हैं। छत की पानी की टंकी, बाथरूम, टॉयलेट और गार्डन जैसी नम और शांत जगहें सांपों के छिपने की पसंदीदा जगह बन जाती हैं। हाल ही में अभिनेता सोनू सूद भी एक सांप को सोसाइटी से सुरक्षित निकालते दिखे थे।

इससे साफ है कि ये खतरा किसी भी घर तक पहुंच सकता है। ऐसे में सावधानी जरूरी है—टंकी का ढक्कन बंद रखें, बाथरूम के ड्रेनेज को कवर करें और गार्डन की नियमित सफाई करें। छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है

बारिश में क्यों निकलते हैं सांप?


बरसात के दौरान सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे सुरक्षित जगह की तलाश में बाहर आ जाते हैं। वो अंधेरी, नमी वाली और शांत जगहों पर जाकर छिपते हैं, जैसे कि गार्डन के कोने, लंबी घास, बाथरूम, फ्लश टैंक और पानी की टंकियां।

खतरे का अड्डा

सांप अक्सर पानी की टंकी, टॉयलेट टैंक, कमोड या फिर छत के किसी कोने में जाकर छिप सकते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में टॉयलेट टैंक से 70 सांप निकलने की खबर ने सभी को चौंका दिया था। ये घटना दिखाती है कि हम अपने घर में जिन जगहों को नजरअंदाज करते हैं, वे कितनी खतरनाक बन सकती हैं।

पानी की टंकी को सुरक्षित कैसे रखें?

हमेशा टंकी का ढक्कन कसकर बंद रखें।

हर 15 दिन में टंकी की सफाई करें।

टंकी या छत पर किसी तरह का छेद हो तो उसे तुरंत बंद करें।

छत पर काई, कीड़े-मकोड़े या सांप जैसे जीवों की नियमित जांच करें।

अगर संभव हो तो पानी की टंकी को जाली या ग्रिल से कवर करें।

टॉयलेट और फ्लश की सुरक्षा

टॉयलेट सीट का ढक्कन हमेशा बंद रखें।

सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई और जांच करवाएं।

पाइपलाइन या वॉशरूम की दीवारों में किसी भी तरह का गैप या दरार न छोड़ें।

अगर दिख जाए सांप तो क्या करें?

पैनिक न हों, सांप को छेड़ने या मारने की कोशिश न करें।

तुरंत टंकी या टॉयलेट का ढक्कन बंद करें।

सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट या फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को कॉल करें।

टंकी का पानी पीना सुरक्षित है?

अगर टंकी में सांप देखा गया है चाहे वह जिंदा हो या मरा उस टंकी का पानी पीना बिल्कुल सुरक्षित नहीं होता।

पूरी टंकी खाली करें और अच्छी तरह से धोएं।

ब्लीच (1 कप प्रति गैलन पानी) मिलाकर टंकी को कीटाणुरहित बनाएं।

साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह से कुल्ला करें।

यदि संभव हो तो पानी की लैब टेस्टिंग करवाएं, खासकर अगर उसका उपयोग पीने या खाना पकाने के लिए किया जाता है।

Cobra: इस कोबरा के सिर ही नहीं, पूरे शरीर पर हैं ‘चश्मे’ के निशान, क्या है ये संकेत?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।