Solar Eclipse 2025: खगोलीय घटनाओं के लिहाज से साल 2025 में सितंबर का महीना बेहद अहम बन गया है। इसकी खास बात ये है कि इसमें 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण घटित होंगे। इसमें एक पूर्ण चंद्र ग्रहण की अहम खगोलीय घटना 7 सितंबरे को हो चुकी है, जब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आया था। अब इसके ठीक 15 दिन बाद, आसमान में एक और दुर्लभ घटना सूर्य ग्रहण का आयोजन होगा। दो ग्रहण के बीच मात्र 15 दिन का फासला इन खगोलीय घटना में दिलचस्पी को और बढ़ा देता है। दरअसल, इस साल का पितृ पक्ष, ग्रहण के साथ शुरू और समाप्त हो रहा है। ज्योतिष दृष्टिकोण से ये बेहद महत्वपूर्ण घटना है।