Solar Eclipse 2026: साल 2026 की शुरुआत में ही बेहद दुर्लभ और शानदार खगोलीय घटना घटने वाली है। अभी साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू हुआ है। इस साल लगने वाले चार ग्रहण में से पहला इसी महीने में लगने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें दुर्लभ ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा देखने को मिलेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण की यह दुर्लभ घटना 17 फरवरी, 2026 को होगी। बता दें, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को लगता है, जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। इस सूर्य ग्रहण में सूर्य का 96% हिस्सा चंद्रमा से ढक जाएगा। हालांकि, दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जो इस बेहद शानदार नजारे को लाइव नहीं देख पाएंगे। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी सभी बातों के बारे में।
कब होगा वलयाकार सूर्य ग्रहण?
यह वलयाकार सूर्य ग्रहण फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगा, जो ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 है। यह ग्रहण धनिष्ठा नक्षत्र में और कुंभ राशि में लगेगा।
सूर्य ग्रहण 2026: तारीख और समय
ग्रहण शुरू – दोपहर 03:26 बजे
क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण?
वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी पर होता है। इस दौरान सूर्य ग्रहण में पृथ्वी और सूर्य के बीच जब चंद्रमा आता है, तो वह सूर्य के केंद्र को ढक लेता है। उसको पूरी तरह नहीं ढक पाता है। तब बीच में चंद्रमा बिलकुल काला होता है और उसके किनारे सूरज की वजह से चमकते हैं, तो एक चमकदार अंगूठी बनाते हैं जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जाना जाता है। यह क्षण खगोलविदों और एस्ट्रोनॉमी में दिलचस्पी रखने वाले सभी के लिए काफी रोमांचकारी होता है।
17 फरवरी, 2026 को होने वाला यह वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हम हिंदुस्तानी इस अद्भुत घटना को भले सीधे नहीं देख पाएंगे, लेकिन वे नासा के लाइव टेलिकास्ट से इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।
यहां दिखेगा खूबसूरत और दुर्लभ नजारा
यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, सुदूर दक्षिणी दक्षिण अमेरिका और अधिकांश अंटार्कटिका, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, नामीबिया और तंजानिया में आंशिक रूप से दिखाई देगा।
2026 में अगला सूर्य ग्रहण कब है?
अगला सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, 2026 को होगा।