Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जिसे सभी धरतीवासी नहीं देख पाते हैं। यह रोमांच पैदा करने वाला नजारा बहुत कम देखने को मिल पाता है। साल 2026 में भी दो बार ग्रहण देखने का अवसर मिलेगा। इसमें से पहला मौका तो कुछ दिनों में आने ही वाला है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को होगा। यह एक खूबसूरत वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे दुनिया के कुछ हिस्सों में ही देखा जा सकेगा। ग्रहण के दौरान, चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी हम तक पहुंचने का तरीका बदल जाता है।
