Get App

ऊंट चराने वाले सुमेर सिंह भाटी ने कर दिखाया कमाल! थार रेगिस्तान की 10000 हेक्टेयर जमीन फिर से कर दी हरी-भरी

राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले सुमेर सिंह भाटी ने थार रेगिस्तान के करीब 10,000 हेक्टेयर इलाके को फिर से हरा-भरा बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने गांव के लोगों के साथ मिलकर पवित्र घास के मैदानों यानी ओरणों को बचाने का काम किया। उनके प्रयासों से जंगली जानवरों को सुरक्षा मिलने के साथ ही प्रकृति में सुधार हुआ और हजारों पशुपालक परिवारों को अपनी रोजी-रोटी चलाने में मदद मिली।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 07, 2026 पर 3:33 PM
ऊंट चराने वाले सुमेर सिंह भाटी ने कर दिखाया कमाल! थार रेगिस्तान की 10000 हेक्टेयर जमीन फिर से कर दी हरी-भरी

रेगिस्तान का नाम सुनकर सूखी जमीन और रेत के टीलों की याद आती है, लेकिन राजस्थान के थार रेगिस्तान में एक शख्स ने अपनी मेहनत से नई उम्मीद जगाई है। ऊंट पालक सुमेर सिंह भाटी ने लोगों को साथ जोड़कर हजारों हेक्टेयर घास के मैदानों को बचाने का काम किया, जिससे प्रकृति, वन्यजीव और स्थानीय लोगों की जिंदगी को बड़ा फायदा मिला।

 

सुमेर सिंह भाटी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें