रेगिस्तान का नाम सुनकर सूखी जमीन और रेत के टीलों की याद आती है, लेकिन राजस्थान के थार रेगिस्तान में एक शख्स ने अपनी मेहनत से नई उम्मीद जगाई है। ऊंट पालक सुमेर सिंह भाटी ने लोगों को साथ जोड़कर हजारों हेक्टेयर घास के मैदानों को बचाने का काम किया, जिससे प्रकृति, वन्यजीव और स्थानीय लोगों की जिंदगी को बड़ा फायदा मिला।
