सर्दियों का मौसम शुरू होते ही दिनचर्या के साथ-साथ लोगों की आदतें भी बदल जाती हैं। ठंडी हवा, कोहरा और कम तापमान के बीच सबसे ज्यादा इंतजार अगर किसी चीज का होता है, तो वह है सूरज की पहली किरण। जैसे ही आसमान साफ होता है, लोग बालकनी, छत या खुले मैदान में धूप तलाशने लगते हैं, ताकि शरीर को थोड़ी राहत मिल सके। सर्दियों में धूप सिर्फ गर्माहट ही नहीं देती, बल्कि मन को भी सुकून पहुंचाती है। यही वजह है कि बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक हर कोई सूरज निकलने की उम्मीद लगाए रहता है। इसी दौरान सूरज को देखकर एक दिलचस्प सवाल मन में उठता है।
