12 अगस्त 2026 को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना प्रेमियों के लिए एक बेहद अद्भुत दृश्य लेकर आया है। पाथ ऑफ टोटलिटी यानी पूर्ण ग्रहण जहां असर डालेगा उन इलाकों में दिन के समय अचानक रहस्यमयी धुंधलापन और अंधेरा छा जाएगा। वैसे तो इस पूरे सूर्य ग्रहण की यह अवधि महज कुछ ही मिनटों की होगी, लेकिन सूर्य की रोशनी के अचानक गायब हो जाने से पृथ्वी पर कई अजीब और अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेंगे।
