नौकरी छोड़ने का फैसला अपने आप में बड़ा कदम होता है, लेकिन जब हाथ में अगली नौकरी का ऑफर भी न हो, तो यह फैसला और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बन जाता है। ऐसे में आर्थिक सुरक्षा, करियर की दिशा और भविष्य को लेकर कई सवाल मन में घूमते रहते हैं। आमतौर पर प्रोफेशनल्स पहले नई नौकरी पक्की करते हैं और फिर मौजूदा कंपनी से इस्तीफा देते हैं। हालांकि, एक टेक प्रोफेशनल ने इस आम सोच से अलग रास्ता चुना। उन्होंने बिना किसी ऑफर लेटर के नौकरी छोड़ने का फैसला एक बार नहीं, बल्कि तीन बार लिया। खास बात यह रही कि हर बार उन्होंने इस अनिश्चितता के बीच खुद पर भरोसा किया और नई नौकरी की तलाश शुरू की।
