Kami Rita Sherpa: नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस नई उपलब्धि के साथ, 56 वर्षीय शेरपा ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर सबसे अधिक बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
