Get App

Lamine Yamal on Messi: 'ऐसा खिलाड़ी दोबारा नहीं होगा', वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी मेसी के मुरीद हुए स्पेन के लामिन यमाल

Lamine Yamal: रविवार को स्पेन और अर्जेंटीन के बीच खेले गए FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिला। जहां एक तरफ इस मैच में फुटबॉल स्टार्स की दो पीढ़ियों को एक दूसरे के आमने- सामने खेलते हुए देखा गया।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 11:31 AM
Lamine Yamal on Messi: 'ऐसा खिलाड़ी दोबारा नहीं होगा', वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी मेसी के मुरीद हुए स्पेन के लामिन यमाल
वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी मेसी के मुरीद हुए स्पेन के लामिन यमाल

Lamine Yamal: रविवार को स्पेन और अर्जेंटीन के बीच खेले गए FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिला। जहां एक तरफ इस मैच में फुटबॉल स्टार्स की दो पीढ़ियों को एक दूसरे के आमने- सामने खेलते हुए देखा गया। वहीं, फाइनल की आखिरी सीटी बजने के बाद लियोनेल मेसी और स्पेलन के लामिन यमाल ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया।

बता दें कि फाइनल मैच में स्पेन ने 2022 की चैंपियन टीम अर्जेंटीन को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में सब्स्टीट्यूट फेरन टोरेस ने गोल किया। जिसके बाद स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले टीम ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।

वहीं, अब अर्जेंटीना के खिलाफ जीत के बाद लियोनेल मेसी के बारे में स्पेन के लामिन यमाल ने कहा:

लामिन यमाल: "आज रात मैंने स्पेन के लिए वर्ल्ड कप जीता, लेकिन मैंने कुछ ऐसा भी महसूस किया जिसके बारे में मैं एक दिन अपने बच्चों को बताऊंगा। जिस इंसान ने कभी मुझे गोद में उठाया था, वही आज मैदान के दूसरी तरफ खड़ा था और उसी सपने के लिए लड़ रहा था। फुटबॉल की खूबसूरती यही है कि यह कहानियों को एक बार फिर पूरा कर देती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें